Home » जहांगीराबाद » गांधी-शास्त्री जयंती पर जहांगीराबाद में हुए विविध कार्यक्रम

गांधी-शास्त्री जयंती पर जहांगीराबाद में हुए विविध कार्यक्रम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 2 / अक्टूबर / 2026 :   जहांगीराबाद नगर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर पालिका परिषद, कोतवाली परिसर और वीपीएएस इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी और अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।

इसके बाद पौधारोपण किया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक रोहित सिंह, सभासद संजय कोरी, रॉबिन चौधरी, धर्मपाल लोधी, सुल्तान अंसारी, रिंकू राणा, संजय लोधी, मुकेश पवार, गौरव सिसोदिया, उधम सिंह समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम सतीश कुमार पुरी, मनोज त्यागी, अमरगढ़ चौकी प्रभारी पंकज चौधरी, वाहिद अली, ऋषिपाल सिंह, संजय कुमार, ताज मोहम्मद, मयंक चौधरी और शैलेश कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वीपीएएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कुलदीप पुंडीर ने ध्वजारोहण किया। लेफ्टिनेंट अवजीत चौहान के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment