Home » जहांगीराबाद » सीवर लाइन के काम में लापरवाही पर ईओ ने जताई नाराजगी, सड़कों की मरम्मत के निर्देश

सीवर लाइन के काम में लापरवाही पर ईओ ने जताई नाराजगी, सड़कों की मरम्मत के निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 2 / अक्टूबर / 2026 :   करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे सीवर लाइन बिछाने के कार्य का पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी और अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने सभासदों के साथ शुक्रवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीवर लाइन के कार्य की गुणवत्ता के साथ ही खुदाई के बाद सड़कों की स्थिति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खुदाई के कारण पानी की पाइप लाइन टूटने की शिकायत सामने आई। अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने कर्मचारियों को टूटी पाइप लाइनों की मरम्मत 12 घंटे के भीतर कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने काम में तेजी लाने के लिए प्लंबरों की संख्या बढ़ाने को भी कहा। ईओ ने सीवर लाइन के चैंबरों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर सड़कें समतल नहीं मिलने और गड्ढे होने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल गड्ढे भरकर सड़क को समतल कराने को कहा।

ईओ ओम गिरी ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि काम में देरी होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, इसलिए संबंधित कर्मचारी कार्य की गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का भी ध्यान रखें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment