Home » बुलंदशहर » जर्जर बिजली का खंभा बना हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

जर्जर बिजली का खंभा बना हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 2 / अक्टूबर / 2026 :  शिकारपुर नगर के मोहल्ला लाल दरवाजा में बिजली का एक खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है। खंभा बेहद जर्जर हालत में होने के कारण स्थानीय लोगों के लिए चौबीसों घंटे हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि कमजोर खंभा किसी भी समय गिर सकता है, जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती है।

मामले को लेकर स्थानीय सभासद सुहेल उर्फ बिट्टू ठाकुर ने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। सभासद का कहना है कि मोहल्ले के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के जेई को जर्जर खंभे की स्थिति से अवगत कराया और उसे बदलवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विभाग की इस लापरवाही को लेकर मोहल्लेवासियों में भी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर खंभे के कारण उन्हें हर समय हादसे की चिंता बनी रहती है। लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द खंभा बदलवाने की मांग की है।

वहीं, इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही जर्जर बिजली के खंभे को हटवाकर नया खंभा लगवाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को संभावित हादसे से बचाया जा सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment