बुलन्दशहर : 3 / अक्टूबर / 2026 : खुर्जा डीएम कुमार हर्ष ने सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक खुर्जा में चल रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
करीब 504.74 लाख रुपये की लागत से पॉलिटेक्निक में छतों की मरम्मत, दीवारों की प्लास्टरिंग, क्षतिग्रस्त टीन शेड बदलने, फर्श एवं विद्युत कार्य, रंगाई-पुताई और बालक छात्रावास की मरम्मत सहित विभिन्न कार्य प्रस्तावित है ।

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद मेरठ द्वारा कराए जा रहे कार्य के लिए अब तक 53.7 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। कार्य को 27 अप्रैल 2027 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य की भौतिक प्रगति धीमी मिलने और कार्यदायी संस्था के अधिकारी के मौके पर उपस्थित न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, बताया गया कि अभी तक करीब 15 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

साथ ही थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने को भी कहा प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि वह कार्य की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह, तहसीलदार जतिन गोस्वामी, सहित सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










