शिकारपुर : 3 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव जलालपुर करीरा की रहने वाली और भारतीय जनता पार्टी बुलन्दशहर की जिला सोशल मीडिया प्रभारी राधा सिरोही का जन्मदिन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
राधा सिरोही के जन्मदिन पर ग्रामीण क्षेत्रों व नगर से उनके जान-पहचान के लोगो पार्टी कार्यकर्ताओं और सहेलियों ने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, और ट्विटर एक्स, के जरिए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भेजी। डिजिटल माध्यमों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी उनके प्रति भारी स्नेह देखने को मिला।

उनकी कई सहेलियों और करीबी ,शुभचिंतकों ने सीधे उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की व्यक्तिगत बधाई दी। इस दौरान सहेलियों ने उन्हें मिठाई खिला कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के इस उत्सव को और खास बनाने के लिए राधा सिरोही द्वारा नगर के प्रसिद्ध प्रधान होटल पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित शुभचिंतकों और सहेलियों के साथ मिलकर केक काटा, केक काटने के बाद समारोह में शामिल हुए सभी मेहमानों के लिए शाम के विशेष स्वरुचि रात्रि भोज का भी प्रबंध किया गया था। जहां सभी ने भोजन का आनंद लिया और राधा सिरोही को उपहार भेंट किए ।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि राधा सिरोही सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन में सबसे ज्यादा सक्रिय एक्टिव रहने वाली नेत्रियों में से एक है। वह हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती है अपने मिलनसार स्वभाव और मददगार रवैये के कारण वह विशेष रूप से महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें महिलाओं की चहेती माना जाता है। जन्मदिन के इस सफल आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता को दर्शाया है ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










