Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: चेकिंग के दौरान चोरी के तारों से भरी कार पकड़ी, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

बुलंदशहर: चेकिंग के दौरान चोरी के तारों से भरी कार पकड़ी, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/ककोड़ : 3 / अक्टूबर / 2026 :   ककोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी-सलोनी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध स्विफ्ट कार दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी भागने लगे।

घेराबंदी कर जब गाड़ी को रोका गया तो उसमें सवार पांच आरोपियों के पास से 6 बंडल चोरी के विद्युत तार, तार काटने का कटर, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और चार चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह तार 14 सितंबर को ग्राम निठारी के जंगल से विद्युत खंभों से काटे थे और बेचने के लिए ले जा रहे थे।

ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा पुत्र रामनिवास निवासी जिला संभल, सुभाष पुत्र ओमपाल निवासी थाना अकराबाद, गुड्डू पुत्र तोताराम व राजाराम पुत्र विजय सिंह निवासी थाना डिबाई और विवेक पुत्र कन्हैया निवासी थाना मधुबन जनपद मऊ के रूप में हुई है।

इस सफलता में स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम, ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर शिवराज सिंह, सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार, कांस्टेबल मोहित बैसला, कांस्टेबल अनिल कुमार व कांस्टेबल अजय की टीम शामिल रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment