लखनऊ/बुलंदशहर : 3 / अक्टूबर / 2026 : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्तियों पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वाइस चेयरमैन सय्यद मुनीर अकबर ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों और कांग्रेस विधायक दल के नए नेता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष तथा देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।

सय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि, “आराधना मिश्रा ‘मोना’ सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और लाखों शुभकामनाएं। नई जिम्मेदारियों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस को संगठन को और अधिक सक्रिय, व्यापक और जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का अवसर मिला है।”
उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अब संगठन के सामने स्पष्ट लक्ष्य के रूप में है। इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और हर स्तर पर भागीदारी को मजबूत करना महत्वपूर्ण होगा।
उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई टीम के सामने बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। इसलिए 2027 की तैयारी में जमीनी कार्यकर्ताओं, संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे साथियों और डिजिटल माध्यम से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा संवाद को और व्यापक बनाया जाना चाहिए। मेरा विश्वास है कि मजबूत संगठन, निरंतर संवाद और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी अपने संगठनात्मक अभियान को नई गति दे सकती है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










