Home » बुलंदशहर » समाधान दिवस में फरियादी परेशान, रील देखने में व्यस्त नजर आए अधिकारी

समाधान दिवस में फरियादी परेशान, रील देखने में व्यस्त नजर आए अधिकारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 3 / अक्टूबर / 2026 :   खुर्जा तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके निस्तारण की उम्मीद जताई।

हालांकि, समाधान दिवस के दौरान कुछ अधीनस्थ अधिकारियों का रवैया चर्चा का विषय बन गया। आरोप है कि फरियादियों की समस्याएं सुनने के बजाय कुछ अधिकारी अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त नजर आए। इस दौरान मोबाइल पर रील देखने के दृश्य भी सामने आए। वहीं, अपनी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी अधिकारियों के सामने अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह का नजारा सामने आने से फरियादियों में नाराजगी और निराशा दिखाई दी। लोगों का कहना है कि शासन की ओर से जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए समाधान दिवस आयोजित किए जाते हैं, लेकिन यदि अधिकारी ही शिकायतों पर ध्यान नहीं देंगे तो फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कहां जाना पड़ेगा।

फरियादियों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से संज्ञान लेकर ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और जनशिकायतों की सुनवाई को गंभीरता से सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment