खुर्जा (बुलंदशहर)/ ०४ अक्टूबर २०२६ । धर्मनगरी खुर्जा जो छोटी काशी के नाम से मशहूर है, के छोटी होली स्थित ऐतिहासिक श्री गंगा मंदिर प्रांगण में रविवार को ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य एवं वैदिक विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं उनके अनुजों के पावन अवतरण प्रसंग के साथ लीला का शुभारंभ भक्तिमय व उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ परम पूज्य विद्वान आचार्यों पंडित वेद प्रकाश शर्मा व पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन एवं शंखनाद के साथ हुआ। लीला मंचन के दौरान सर्वप्रथम देववाणी (आकाशवाणी) का सजीव चित्रण किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात जैसे ही भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के पावन जन्मोत्सव का प्रसंग मंचित हुआ, पूरा परिसर “भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी” की चौपाइयों और भगवान श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
जन्मोत्सव के उपरांत पारंपरिक बधाई गान, ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप के दर्शन किए। महिलाओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं ने बधाई गीतों पर नृत्य कर जन्मोत्सव का आनंद लिया। अंत में भव्य आरती कर सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर की यह ऐतिहासिक परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आगामी दिनों में भी प्रभु के पावन चरित्र के विभिन्न प्रसंगों का सजीव व भव्य मंचन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान आशीष गोयल, महामंत्री पुनीत साहनी (विक्की), कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग (पूर्व चेयरमैन), सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य, संदीप मित्तल, राजीव वार्ष्णेय, डीसी गुप्ता, वासुदेव शर्मा, अशोक पालीवाल, राम दिवाकर, संजय शर्मा, जीतू अग्रवाल, अशोक टिम्मी, देवेंद्र आर्य, सचित गोविल, अंकित गर्ग, राजू रसिक, कृष्णा जौहरी, पवन गुप्ता, शुभम गुप्ता, वैभव जैन, यश गुप्ता, दीपांशु शर्मा, कैलाश वर्मा, प्रियांशु रोहेला, उमा शंकर अग्रवाल बिंदा वाले, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता भगत जी, रवि अग्रवाल, हैप्पी वर्मा, अरुण गर्ग, विकास वर्मा, विकास सोनी, आशुतोष गुप्ता और प्रेम प्रकाश अरोड़ा उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










