Home » अयोध्या » जवान का शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, 4 की मौत इकलौते बेटे समेत भाई, भतीजे और एंबुलेंस चालक की गई जान; हादसे के बाद डीएम ने परिजनों को संभाला

जवान का शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, 4 की मौत इकलौते बेटे समेत भाई, भतीजे और एंबुलेंस चालक की गई जान; हादसे के बाद डीएम ने परिजनों को संभाला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुल्तानपुर : 4 / अक्टूबर / 2026 :   जवान का शव लेकर जा रही एंबुलेंस रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार एंबुलेंस एक्सप्रेस-वे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत हो गई।

बताया गया कि सूबेदार सत्यवान का शव पंचकूला (चंडीगढ़) से देवरिया ले जाया जा रहा था। अयोध्या बॉर्डर पर हलियापुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब 8:15 बजे एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस चालक जसपाल सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

मृतकों में सूबेदार सत्यवान के इकलौते बेटे गौरव सिंह (18), भाई राम समुझ (55), रिश्ते के भतीजे राजन सिंह (35) और एंबुलेंस चालक जसपाल शामिल हैं। जवान के शव को हलियापुर थाने में रखवाया गया।हादसे की सूचना मिलते ही डीएम इंद्रजीत सिंह और पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे। अपनों को खोने के गम में परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

डीएम को देखते ही मृतक का भतीजा उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ा। डीएम ने उसके कंधे पर हाथ रखकर उसे ढांढस बंधाया।एक जवान का शव अंतिम सफर पर था, लेकिन रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने परिवार के चार सदस्यों की जिंदगी छीन ली। हादसे की खबर से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment