Home » बुलंदशहर » 60 वर्षीय बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस में मचा हड़कंप

60 वर्षीय बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस में मचा हड़कंप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 4 / अक्टूबर / 2026 :    मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी 60 वर्षीय राजकुमार संतोषी ने खुद पर पेट्रोल-डीजल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

बताया गया है कि एक सप्ताह पूर्व राजकुमार संतोषी के भतीजे डेविड का पड़ोसी अनिल से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में गाली-गलौच और मारपीट हुई थी। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार संतोषी और उसके भतीजे डेविड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इसी मामले को लेकर आक्रोशित राजकुमार संतोषी ने होटल का गेट बंद कर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर गेट खुलवाया और बुजुर्ग को समझा-बुझाकर अपने साथ कोतवाली ले गई।

घटना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मदार दरवाजे बड़ा मोहल्ला की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment