Home » अयोध्या » किशोरियों ने महिला हिंसा के खिलाफ किया आवाज बुलंद निकाला जुलूस

किशोरियों ने महिला हिंसा के खिलाफ किया आवाज बुलंद निकाला जुलूस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डॉ अंशुमान सिंह

 

हैदरगंज/अयोध्या। हैदरगंज जाना बाजार और जाना बाजार में हजारों किशोरियों ने भारी जुलूस निकाल कर महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाया । जुलूस में महिला सम्मान सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक भी किया । जुलूस उपरांत संगोष्ठी कर किशोरियों ने महिलाओं एवं किशोरियों के सम्मान, सुरक्षा तथा छेड़खानी और हिंसा के विरुद्ध सामूहिक कार्यवाही का ऐलान किया।

देर शाम तक चले कार्यक्रम में विकास खंड तारून की विभिन्न ग्राम पंचायतों की हजारों किशोरी शामिल हुई । रैली बाजार की विभिन्न गलियों, सड़कों और चौराहों से होते हुए निकली । अपनों हाथों में लिए तख्तियों एवं स्लोगनों के माध्यम से लगभग 1163 किशोरियों ने महिला हिंसा के विरुद्ध बडा़ संदेश दिया।

उन्होंने किसी भी महिला या किशोरी के साथ होने वाली हिंसा, छेड़खानी, दुर्व्यवहार और भेदभाव को चुपचाप सहन नहीं किए जाने और उसके विरुद्ध आवाज उठाने का आवाहन किया ।

कार्यक्रम में आरोही संस्थान की शलिनी, पिंकी एवं मौसम के साथ टीम की एकता और अंशिका सहित सभी किशोरियों के साथ विक्रम सिंह उपस्थित रहे। सहयोगी संस्था पानी संस्थान की वरिष्ठ कार्यकर्ता लीलावती दीदी एवं विक्रम भैया ने भी कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता की।

कार्यक्रम में हैदरगंज थाना के कोतवाल संतोष कुमार के मार्गदर्शन एवं देखरेख में महिला उपनिरीक्षक आरुषि पटेल एवं उनकी टीम की सहभागिता रही। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस कसौधन कार्यक्रम में सहभागिता कर अभियान को अपना सहयोग दिया।

इस दौरान सभी ने एकजुट होकर “डर में जीना जीवन नहीं”, “हर महिला को जीवन जीने का अधिकार है” और “सशक्त नारी, सुरक्षित समाज” जैसे नारों के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। और हिंसा एवं छेड़खानी के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने तथा महिलाओं और किशोरियों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment