Home » बुलंदशहर » पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 6 / अक्टूबर / 2026 :   डिबाई क्षेत्र के ग्राम उदयपुर के पास मुकेश पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम सतोहा का शव बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी पूनम समेत दो अन्य व्यक्तियों द्वारा मुकेश की हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले। मृतक के भाई देवेंद्र की तहरीर के आधार पर थाना डिबाई में मुकदमा अपराध संख्या 720/26, धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

डिबाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता पूनम पत्नी स्व. मुकेश निवासी ग्राम सतोहा को पीएस हॉस्पिटल, कस्बा डिबाई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसका एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था।

15 सितंबर 2026 को उसके प्रेमी ने मुकेश को शराब पिलाई और इसके बाद उसे गांव से बाहर जंगल में ले गया। वहां पूनम ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर कीचड़ में मुंह दबाकर मुकेश की हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में फरार अन्य दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र यादव, मौ. शोएब, अजय यादव, आयूषी और मुस्कान शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment