Home » बुलंदशहर » मंत्री डॉ. संजय निषाद को धमकी के विरोध में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मंत्री डॉ. संजय निषाद को धमकी के विरोध में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 8 / अक्टूबर / 2026 :   कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद को मिली कथित धमकी के विरोध में निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल कश्यप ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस प्रकार धमकी मिलना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शासन-प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इस मौके पर प्रदेश सचिव नरेश कश्यप, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल कुमार कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष योगेन्द्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, शिकारपुर विधानसभा अध्यक्ष बिरजू कश्यप, अनूपशहर विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार जाटव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा साथी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment