Home » अयोध्या » केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रानीमऊ, भेलसर और कूढ़ा-सादात में अंडरपास को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रानीमऊ, भेलसर और कूढ़ा-सादात में अंडरपास को दी मंजूरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या : 8 / अक्टूबर / 2026 :    भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 2023 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात व चिट्ठी का असर अब दिखाई देने लगा है।

केंद्रीय मंत्री ने भिटरिया, सत्तीचौरा, अरकुना व रुदौली विधानसभा क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण स्थानों—रानीमऊ, भेलसर और कूढ़ा-सादात—में अंडरपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन अंडरपासों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।अंडरपास की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

इन स्थानों पर सड़क पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अंडरपास बनने के बाद राहगीरों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।

पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवगोविंद पांडेय ने बताया कि रानीमऊ चौराहा क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां तीन इंटर कॉलेजों के साथ ही बड़ी बाजार होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और व्यापारियों का आवागमन रहता है।

सड़क पार करते समय कई परिवारों ने दुर्घटनाओं में अपने परिजनों को खोया है। ऐसे में अंडरपास का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

पाण्डेय ने कहा कि रानीमऊ, भेलसर और कूढ़ा-सादात में अंडरपास की स्वीकृति माननीय लल्लू सिंह जी के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि है। इससे जहां आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा, वहीं लंबे समय से चली आ रही लोगों की समस्या का भी स्थायी समाधान भी हो सकेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment