Home » बुलंदशहर » साइबर ठगी के 49,999 रुपये शिकारपुर पुलिस ने बैंक खाते में कराए वापस

साइबर ठगी के 49,999 रुपये शिकारपुर पुलिस ने बैंक खाते में कराए वापस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 8 / अक्टूबर / 2026 :   थाना शिकारपुर क्षेत्र के ग्राम खंडवाया निवासी ममता से अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर यूपीआई के माध्यम से 49,999 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने 23 अप्रैल 2025 को थाना शिकारपुर में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकारपुर पुलिस ने शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से कार्रवाई शुरू की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने अथक प्रयास करते हुए ठगी की गई पूरी धनराशि 49,999 रुपये पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने शिकारपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की प्रशंसा की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति से बैंक खाता संख्या, पिन, ओटीपी और सीवीवी नंबर साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, विजय कुमार, एसआई गौरव कुमार, करन कुमार और अरविन्द कुमार शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment