Home » बुलंदशहर » ककोड़ में शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद मार्ग का शुभारंभ

ककोड़ में शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद मार्ग का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 8 / अक्टूबर / 2026 :   ककोड़ पंचायत क्षेत्र में शहीद भगत सिंह मार्ग एवं चंद्रशेखर आजाद मार्ग का सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क व्यवस्था और मूलभूत जनसुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

दोनों मार्गों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत ककोड़ के चेयरमैन मोहित सिंघल, ककोड़ मंडल अध्यक्ष ललित भाटी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों से सड़क व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद भी किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment