Home » बुलंदशहर » शिकारपुर में ओयो होटलों की जांच की मांग, नाबालिगों के प्रवेश को लेकर उठे सवाल

शिकारपुर में ओयो होटलों की जांच की मांग, नाबालिगों के प्रवेश को लेकर उठे सवाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 8 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ओयो होटल और गेस्ट हाउसों की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कुछ होटलों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और बिना पर्याप्त आईडी व उम्र की पुष्टि के कमरों की बुकिंग की जा रही है। नाबालिगों के होटल परिसरों में पहुंचने की शिकायतों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, शाम होते ही कुछ होटलों में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ जाती हैं। लोगों का कहना है कि होटल संचालकों द्वारा पहचान और उम्र संबंधी दस्तावेजों की ठीक से जांच नहीं किए जाने की स्थिति में आपराधिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। इससे आसपास के लोगों में चिंता और नाराजगी है।

नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन से शिकारपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ओयो होटलों और गेस्ट हाउसों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि होटल संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं, मामले में सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर ओयो होटलों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर होटल संचालकों और मैनेजरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment