Home » बुलंदशहर » कांग्रेस जिला महासचिव शिव कुमार शर्मा आवास पर नजरबंद

कांग्रेस जिला महासचिव शिव कुमार शर्मा आवास पर नजरबंद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 8 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर के प्रमुख कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के जिला महासचिव शिव कुमार शर्मा को पुलिस प्रशासन द्वारा उनके आवास पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम उनके आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मी उनके आवास के बाहर तैनात रहे।

शिव कुमार शर्मा को नजरबंद किए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं।

हालांकि, शिव कुमार शर्मा को किस कारण से नजरबंद किया गया, इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment