Home » अयोध्या » अमरूद के पेड़ से लटका मिला युवती का शवः थाना कुमारगंज क्षेत्र का मामला पुलिस जांच में जुटी, पड़ोसियों से रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

अमरूद के पेड़ से लटका मिला युवती का शवः थाना कुमारगंज क्षेत्र का मामला पुलिस जांच में जुटी, पड़ोसियों से रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या  : 9 / अक्टूबर / 2026 :   अयोध्या जनपद मे कुमारगंज थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव घर के पास अमरूद के पेड़ से लटका मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर कुमारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतका की पहचान नीलम पत्नी ओम प्रकाश यादव के तौर पर हुई है। उनके तीन बच्चे हैं।

नीलम के पति ओम प्रकाश यादव काम के सिलसिले में लखनऊ में रहते हैं। घटना की खबर मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। ग्रामीणों के मुताबिक, नीलम के परिवार का पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद था।

पुलिस अभी यह साफ नहीं कर पाई है कि इस विवाद का मौत से कोई संबंध है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी सबूत जमा किए। थानाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment