Home » हरदोई » जिला बिद्यालय निरीक्षक ने उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय सुमई का किया निरीक्षण

जिला बिद्यालय निरीक्षक ने उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय सुमई का किया निरीक्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हरदोई  : 9 / अक्टूबर / 2026 :   जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने किया सुमई विद्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षको की भांति बच्चों को पढ़ाए गणित व सामाजिक विज्ञान के रोचक बिन्दु प्राप्त बिबरण मे जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुमई हरदोई का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने न केवल विद्यालय की भौतिक और शैक्षिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका में आकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया।

​निरीक्षण के दौरान डॉ. पाठक ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के अंतर्गत विद्यालय में कराए गए विभिन्न कार्यों, विशेषकर शौचालय निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति का अवलोकन किया। इसके उपरांत,उन्होंने विद्यालय में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के संबंध में उपलब्ध उपकरणों और सामग्रियों की बारीकी से जाँच की।

विद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित ‘शैक्षिक पंचांग’ (कैलेंडर) के अनुरूप पठन-पाठन का कार्य हो रहा है या नहीं, इसका भी उन्होंने गहन अनुश्रवण किया।औचक निरीक्षण का सबसे आकर्षण और प्रेरणादायक क्षण वह रहा, जब डॉ. पाठक ने स्वयं एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।

उन्होंने बच्चों को गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के गूढ़ और कठिन तत्वों को अत्यंत सरल व रोचक तरीके से समझाया। उनके इस सहज अंदाज से विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।

संवाद के पश्चात डॉ. पाठक ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक डॉ. अभय जैन, विद्यालय के शिक्षक विनय मिश्रा, राजीव बाजपेई, अतुल कुमार सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment