Home » बुलंदशहर » खालसा कॉलेज में ‘आंगन मिलन सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से किया संवाद

खालसा कॉलेज में ‘आंगन मिलन सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / अक्टूबर / 2026 :   विधानसभा बुलंदशहर के नगर स्थित खालसा कॉलेज में ‘आंगन मिलन सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की गोदभराई की रस्म के साथ पुष्टाहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके लाभ को जरूरतमंदों तक पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर बुलंदशहर के सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण पर जोर दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment