Home » बुलंदशहर » नवरात्रि में खुले में मांस-अंडे की बिक्री पर रोक की मांग, विहिप-बजरंग दल ने थाना अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

नवरात्रि में खुले में मांस-अंडे की बिक्री पर रोक की मांग, विहिप-बजरंग दल ने थाना अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

छतारी  : 11 / अक्टूबर / 2026 :    नवरात्रि पर्व के मद्देनजर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छतारी थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में खुले में मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि नवरात्रि सनातन धर्म का पवित्र पर्व है। इन नौ दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और माता रानी की पूजा-अर्चना करते हुए सात्विक जीवनशैली अपनाते हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने चिंता जताई कि त्योहार के दौरान कई स्थानों पर सड़कों के किनारे दुकानों और ठेलों पर खुले में मांस, मछली और अंडों की बिक्री की जाती है। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ ही राहगीरों और परिवारों को भी असुविधा होती है।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से पर्व की पवित्रता और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र में खुले में मांस-अंडे की बिक्री पर रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विहिप के जिला गौ रक्षा प्रमुख सोमेन्द्र प्रताप, जिला धर्म प्रसार प्रमुख कृष्णा पुरी और बजरंग दल के नगर संयोजक अनुज शेखावत सहित अंकित चौहान, शिवम नायक तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment