Home » बुलंदशहर » शिकारपुर में रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, सांसद डॉ. भोला सिंह ने किया उद्घाटन

शिकारपुर में रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, सांसद डॉ. भोला सिंह ने किया उद्घाटन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 11 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर  नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 10 अक्टूबर को भव्य रूप से हुआ। सांसद डॉ. भोला सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।

इस दौरान रामचरितमानस और हनुमान जी की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी ने सांसद डॉ. भोला सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह में एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय, ईओ नीतू सिंह, सभासद, नामित सभासद, नगर पालिका कर्मचारी और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव के पहले दिन वृंदावन की प्रसिद्ध रामलीला मंडली ने नारद मोह, रावण जन्म और तपस्या की लीलाओं का मंचन किया। राष्ट्रपति से सम्मानित रसराज स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रामलीला महोत्सव का आयोजन 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम छह बजे रामलीला मैदान में किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर पालिका परिषद ने नगरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment