बुलंदशहर : 12 / अक्टूबर / 2026 : पावन धाम नरौरा-कर्णवास स्थित भूतेश्वर मंदिर में भक्ति और आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। मंदिर के पीठाधीश्वर सोनू महंत के सानिध्य में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। भगवान शिव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

विद्वान आचार्यों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महादेव का महाभिषेक संपन्न कराया गया। इसके बाद भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। शिवलिंग के दिव्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक अनुष्ठान को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराने में आचार्य मनीष शर्मा, वेदाचार्य शमल शर्मा और वेदाचार्य शिवाय भारद्वाज ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस अवसर पर आचार्य मनीष शर्मा ने कहा कि भूतेश्वर मंदिर में भगवान शिव की भक्ति का भव्य और अलौकिक नजारा देखने को मिला। महादेव की आराधना भक्तों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।
कार्यक्रम में शिवा शर्मा, देव शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में देर तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










