चोला : 12 / अक्टूबर / 2026 : थाना चोला क्षेत्र के ग्राम नगला वंशी में 12 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। स्लोगन के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ साही ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्कता और घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से संबंधित सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर जागरूकता पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के उपायों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










