Home » गोरखपुर » चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से नौतनवा के युवक की मौत, घर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से नौतनवा के युवक की मौत, घर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

महराजगंज : 13 / अक्टूबर / 2026 :   नौतनवा थाना क्षेत्र के नाइकोट गांव निवासी रामदीप उर्फ विजय पासवान की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता का नाम सुक्खू बताया जा रहा है।

रामदीप उर्फ विजय पासवान रोजी-रोटी के सिलसिले में चेन्नई गया था। इसी दौरान वह ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अप्रैल में थी शादी, घर में चल रही थीं तैयारियां

परिजनों के मुताबिक विजय की शादी अप्रैल महीने में तय थी। शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। परिवार और रिश्तेदार शादी की खुशियों में जुटे थे। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

जिस घर में अप्रैल में शादी के गीत गूंजने थे, वहां अब मातम पसरा है। विजय के माता-पिता बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कुछ ही समय बाद घर में खुशियों की जगह बेटे की मौत का मातम होगा।

शादी से पहले उजड़ गया सुहाग

विजय की शादी अप्रैल में होनी थी। जिस युवती के हाथों में विजय के नाम की मेहंदी लगनी थी, उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। शादी से पहले ही उसका जीवनसाथी दुनिया से चला गया। घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

विजय की मौत की खबर से पूरे नाइकोट गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This