Home » बुलंदशहर » रामलीला में सीता हरण, जटायु मोक्ष और शबरी मिलाप का मंचन, चेयरमैन ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

रामलीला में सीता हरण, जटायु मोक्ष और शबरी मिलाप का मंचन, चेयरमैन ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 18 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर पालिका द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के आठवें दिन सीता हरण, जटायु मोक्ष और शबरी मिलाप की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन राजबाला देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम, हनुमान जी और रामायण की आरती भी की।

रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने पंचवटी में रावण द्वारा माता सीता के हरण का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद पक्षीराज जटायु द्वारा माता सीता की रक्षा के लिए रावण से युद्ध करने और प्रभु श्रीराम द्वारा उन्हें मोक्ष प्रदान करने का प्रसंग दिखाया गया। वहीं, शबरी मिलाप की लीला में प्रभु श्रीराम के प्रति शबरी की अटूट भक्ति और प्रेम को दर्शाया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शबरी के प्रेमपूर्वक अर्पित किए गए जूठे बेर ग्रहण करने के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

रामलीला के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में नगर के नागरिकों, नगर पालिका कर्मचारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment