Home » गोरखपुर » मजनू चौकी क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन जोरों पर, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

मजनू चौकी क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन जोरों पर, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर 

 

गोरखपुर  : 28 / अक्टूबर / 2026 :    मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में मजनू पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ढुलाई की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि खनन स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद होने के बावजूद यह गतिविधि जारी रहने का दावा किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार मजनू चौराहे से रामपति आईटीआई कॉलेज रोड होते हुए क्रन्जहवा मार्ग पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं। इससे स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई रहती है।

क्षेत्र के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि मिट्टी खनन का यह कार्य पुलिस चौकी की कथित मिलीभगत से संचालित हो रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सवाल यह उठ रहा है कि यदि खनन बिना अनुमति के हो रहा है, तो पुलिस और संबंधित विभाग की नजर अब तक इस पर क्यों नहीं पड़ी?

मुख्यमंत्री के गृह जनपद में पुलिस चौकी के इतने करीब कथित अवैध खनन की शिकायत सामने आना प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment