Home » बुलंदशहर » चमत्कारी शिव मंदिर में मातृशक्ति ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, प्रसाद वितरण

चमत्कारी शिव मंदिर में मातृशक्ति ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, प्रसाद वितरण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 28 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा स्थित दोज वाली पोखर के पास प्रसिद्ध चमत्कारी शिव मंदिर में भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाओं, मातृशक्ति और पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग गौरक्षा प्रमुख एवं प्रमुख हिंदूवादी नेता शिवम शिकारपुरिया के नेतृत्व में किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर भगवान बजरंगबली को भोग लगाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच विधि-विधान से प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर दुष्यंत सैनी, एडवोकेट हिना ठाकुर, पूनम रानी, कांति, उर्मिला, रेनू, गायत्री, राजेश्वरी, मालती सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला-पुरुष एवं सनातन धर्म के अनुयायी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने धर्म की रक्षा और समाज में आपसी समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment