खुर्जा : 3 / नवंबर / 2026 : महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, खुर्जा (द्वितीय परिसर) में मंगलवार को कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खुर्जा की चेयरमैन अंजना सिंघल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, प्रबंधक कपिल कुमार अग्रवाल, उपप्रबंधक सचिन बंसल, कोषाध्यक्ष डॉ. वकुल त्यागी और प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग और रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि अंजना सिंघल ने निर्णायक मंडल की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभागियों की कलाकृतियों का निरीक्षण किया और श्रेष्ठ रंगोलियों का चयन कर विजेताओं की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक कपिल कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल और मुख्य अध्यापिका दीप्ति अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के गणमान्य सदस्य गणेश बंसल, चंद्रप्रकाश तायल, अजय गर्ग, राकेश आर्य, दीपक गर्ग और अशोक गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










