शिकारपुर : 3 / नवंबर / 2026 : शिकारपुर विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी ने देर रात तक गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और युवाओं से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना। कई गांवों में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और चुनाव में समर्थन देने का भरोसा जताया।

हरेन्द्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का विकास, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के हितों के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। देर रात तक चले जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की मौजूदगी से क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










