Home » राजनीति » उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन किए जाने का अनावरण किया

उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन किए जाने का अनावरण किया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

राष्ट्र शहीद कैप्टन तुषार महाजन जैसे बहादुरों के सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा ,
एमसीटीएम रेलवे स्टेशन, उधमपुर के युवाओं के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण और प्रेरणा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

16 सितम्बर 2023/पीआईबी दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि राष्ट्र शहीद कैप्टन तुषार महाजन जैसे बहादुरों के सर्वोच्च बलिदानों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने इस देश को रहने के लिए सुरक्षित वातावरण देने को अपने प्राणों की आहुति दे दी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रखे जाने के लिए हुए अनावरण समारोह के दौरान यह बात कही।

डॉ. सिंह ने कहा कि उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन रखा जाना पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है और वास्तव में यह उधमपुर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब हम सोते हैं तो सीमा पर वीर जागते हैं, जब हम खाते हैं तो वे खाली पेट रहते हैं और हम जिंदा रहें इसलिए वे अपनी जान दे देते हैं।

शहीद कैप्टन तुषार महाजन के माता-पिता श्री देव राज गुप्ता और श्रीमती आशा रानी, उधमपुर के डीडीसी अध्यक्ष श्री लाल चंद भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।यहां यह उल्लेख करना उचित है कि शहीद कैप्टन तुषार महाजन को आतंकवाद विरोधी अभियान में अपने जीवन का बलिदान देने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) मिला था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment