Home » बुलंदशहर » कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क, कस्बा इंचार्ज ने किया पैदल गश्त

कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क, कस्बा इंचार्ज ने किया पैदल गश्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर    : 18 / नवंबर / 2026 :   शिकारपुर  नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार के निर्देशन में कस्बा इंचार्ज अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों और संकरी गलियों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों व स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। कस्बा इंचार्ज अमित कुमार ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने और नियमों की अनदेखी कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment