Home » बुलंदशहर » एकेपी महाविद्यालय में छात्राओं को दिया स्नैक्स बनाने का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाया कदम

एकेपी महाविद्यालय में छात्राओं को दिया स्नैक्स बनाने का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाया कदम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 21 / नवंबर / 2026 :   फल एवं खाद्य संरक्षण केंद्र बुलंदशहर के संयुक्त तत्वावधान में एकेपी महाविद्यालय खुर्जा में संचालित कुकरी एवं बेकरी रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को विभिन्न प्रकार के स्नैक्स बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान कुकरी प्रशिक्षक वर्षा गुप्ता ने छात्राओं को समोसा, पकोड़े, स्प्रिंग रोल सहित विभिन्न प्रकार के स्नैक्स और चटनियां बनाने की विधि सिखाई।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने कहा कि इस प्रकार के रोजगारपरक प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

वहीं राजकीय फल एवं खाद्य संरक्षण केंद्र से आए संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment