Home » बुलंदशहर » समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब के विचारों और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब के विचारों और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 26 / नवंबर / 2026 :   बुलंदशहर  जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी पर 22 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया है। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था दी, जिसमें सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के लोगों को समान अधिकार प्राप्त हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी सदैव संविधान की रक्षा और पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।

इस दौरान हाजी अख्तर, अन्नू चौधरी, विनीत राणा, फिरें सिंह प्रजापति, राजेश शर्मा, सुनील कुमार, लक्ष्मी नारायण शर्मा, मोहम्मद रियाज उर्फ राजू अल्वी, प्रदीप कुमार शर्मा, दीपक, विनोद सिंह, रामकुमार यादव, अमित त्यागी प्रधान, जितेंद्र कुमार, अतुल कुमार, पवन कुमार, रिजवान अब्बासी, अरशद कुरैशी, वीरेंद्र यादव, जय सिंह, ललित लोधी, प्रेमचंद यादव, लियाकत अली, मनोज कुमार और मोहम्मद सज्जाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment