बुलंदशहर : 26 / नवंबर / 2026 : अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना सिकंदराबाद का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध एवं त्योहारों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

एएसपी नगर ने कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध वाहनों की नियमित चेकिंग करने और वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला एवं साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










