Home » बुलंदशहर » चारा डालने गई 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

चारा डालने गई 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 26 / नवंबर / 2026 :   सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में पशुओं को चारा डालने घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना 20 नवंबर की है। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद उसी दिन सलेमपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

लापता किशोरी गांव के ही एक कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है। किशोरी की मां ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिन बीत जाने के बाद भी उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा है। आरोप है कि पुलिस केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रही है।

परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द किशोरी की तलाश कर सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment