Home » बुलंदशहर » जटपुरा में भव्य श्री सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन

जटपुरा में भव्य श्री सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर    : 26 / नवंबर / 2026 :   शिकारपुर  विधानसभा क्षेत्र के गांव जटपुरा श्री हनुमान की असीम कृपा से गांव जटपुरा स्थित मोनी बाबा आश्रम मेन रोड पर एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है इस मंगलमय कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ और उसके उपरान्त विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है।

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ के साथ हुई जिसके बाद सुबह 11:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे प्रसाद वितरण का शुभारम्भ किया गया।

यह भव्य धार्मिक आयोजन पं. देवेन्द्र भारद्वाज 69, विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर के नेतृत्व एवं आयोजन मण्डल क्षेत्र जिसमें जटपुरा, मुकीमपुर, घुगरावली, बनवारीपुर, रसूलपुर, चित्सौन, बेलोट, धतुरी, और याकूबपुर, के गणमान्य नागरिक एवं रामभक्त शामिल हुए थे।

सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हो रहा है आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों और भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्मलाभ लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की थी ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment