शिकारपुर : 26 / नवंबर / 2026 : शिकारपुर क्षेत्र के गांव सरावा स्थित यश पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान में समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूलभूत मूल्य निहित हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों को अपनाने और उनका पालन करने का आह्वान किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए संविधान का सम्मान करने और उसके मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










