Home » बुलंदशहर » चार पुलिस उपाधीक्षकों को दी गई विदाई, एसएसपी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

चार पुलिस उपाधीक्षकों को दी गई विदाई, एसएसपी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 26 / नवंबर / 2026 :   बुलंदशहर जनपद से अन्य जिलों में स्थानांतरित हुए चार पुलिस उपाधीक्षकों के सम्मान में गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रखर पाण्डेय, शोभित कुमार, अनिल कुमार शाही और मधूप कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए नई तैनाती पर सफल कार्यकाल की कामना की।

समारोह में अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और योगदान की सराहना की गई। पुलिस अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए स्थानांतरित अधिकारियों के व्यवहार और कार्यशैली की प्रशंसा की।

इस दौरान एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, एएसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, एएसपी क्राइम नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, सीओ शिकारपुर दीपक कुमार और सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment