खुर्जा/ एमपी सिंह राणा : 9758 974 969
खुर्जा नगर के जीटी रोड स्थित महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा अन्य सामाजिक लोगों द्वारा वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें सम्मिलित हुए लोगों ने छत्रपति शिवाजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला और सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए किए गए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र सिंह ने की तथा संचालन एमपी सिंह राणा ने किया। इस कार्यक्रम में रॉबिन राणा,ठाकुर शिवराम सिंह राघव, राम दिवाकर, श्याम दिवाकर, अरुण जादौन,रघु ठाकुर, ठाकुर संदीप चौहान हरविंदर सिंह चौहान ,संदीप भाटी ,संदीप जादौन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












