बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2025 : आज इंडियन वेटरन्स आर्गेनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील उपाध्यक्ष कैप्टन रि. हरपाल सिंह की अध्यक्षता में खुर्जा नगर में वार्ड नंबर 22 के अंतर्गत आने वाली गुलशन विहार 2 कॉलोनी के संबंध में खुर्जा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी महोदय एवं खुर्जा नगर अध्यक्ष महोदय को ज्ञापन सौंपा गया अधिशासी अधिकारी महोदय को अवगत करा दिया गया कि पिछले दिनों IVO के पूर्व सैनिक संजीव कुमार के पुत्र की उपयुक्त रास्ते में कीचड़ में फिसल कर हाथ फैक्चर हो चुका है इसके दस्तावेज और कॉलोनी की दुर्गति के फोटो अधिशासी अधिकारी महोदय को उपलब्ध करा दिए गए हैं अधिशासी अधिकारी महोदय अनवर हुसैन जी ने 3 महीने के अंदर उक्त रास्ते का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है एवं खुर्जा नगर अध्यक्ष महोदय ने भी अति शीघ्र रास्ता निर्माण का आश्वासन दिया खुर्जा नगर अध्यक्ष महोदय माननीय अंजना भगवान दास सिंगल जी से देवी मंदिर के सामने सैनिकों के आदर्श नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के विषय में भी चर्चा हुई महोदय ने बताया की अति शीघ्र सुभाष चंद्र बोस पार्क निर्माण का कार्य प्रारंभ होने वाला है इंडियन वेटरेनस आर्गेनाइजेशन तहसील महासचिव पवन फौजी द्वारा अधिशासी अधिकारी महोदय अनवर हुसैन और नगर अध्यक्ष महोदय को स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर तीन माह के अंदर रोड के विषय में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो विवश होकर IVO संगठन द्वारा संवैधानिक दायरे में धरना प्रदर्शन किया जाएगा धरना प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी नगर पालिका ओ ई०ओ० महोदय एवं नगर अध्यक्ष महोदय की होगी IVO संगठन दोबारा किसी बच्चे या बुजुर्ग के साथ दुर्घटना घटित ना हो या गंदगी के कारण कोई गंभीर बीमारी फैलने का खतरा ना हो जन समाज के प्रति फिक्रमंद है आज इस ज्ञापन के दौरान दर्जनों पूर्व सैनिक , मातृशक्ति एवं कॉलोनी वासी उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तहसील कोषाध्यक्ष गिरिराज फौजी सोनपाल सिंह रामेश्वर सिंह लखपत सिंह भोला सिंह संजीव कुमार पवन फौजी मामराज सिंह तेजवीर सिंह तहसील उपाध्यक्ष कैप्टन हरपाल सिंह शांतिलाल साहब ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी मनोज राणा भोलाराम सूबेदार सतीश सिंह सुरेश चंद शर्मा ब्रिखभान सिंह पूरन सिंह देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












