बुलन्दशहर : 28 / नवंबर / 2025 : श्री शिवोऽहम समिति , खुर्जा द्वारा नगर में बाबा श्याम का चतुर्थ संकीर्तन श्याम नाम की महिमा बड़े ही हर्षोल्लास एवं भाव के साथ आयोजित किया गया । इस संकीर्तन में रितिक गुप्ता सा रे गा मा पा दिल्ली से एवं सोनम शर्मा मथुरा से अपनी संगीतमय आवाज के साथ बाबा के चरणों में भजन प्रस्तुत किए बाबा श्याम के संकीर्तन में मधुर आवाज एवं भाव वाले भजन सुनकर संकीर्तन में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर प्रियांशु रुहेला, कैलाश वर्मा, आशुतोष गुप्ता, कृष्णा वर्मा, आशीष गोयल , आशीष यादव , विनय बेनीवाल , हर्षित सैनी , अभिषेक शर्मा , मुकेश जायसवाल, यश गुप्ता , मनीष वर्मा , हर्ष बंसल आदि उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












