मिर्जापुर : 13 / जनवरी / 2026 : मिर्जापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेले बेटे ने अपनी मां और भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी राहुल गुप्ता ने संपत्ति के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मां का शव नहर में फेंक दिया था, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। इस घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। शवों को ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान, जब आरोपी वापसी में तिराहे पर सौतेले भाई का शव गिरा हुआ देखकर उसे चादर से ढकने का प्रयास कर रहा था, तभी बाजार में मौजूद दो राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी घबराकर अपने घर की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता को ट्रैक्टर ट्राली और हथियार सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान, आरोपी राहुल गुप्ता ने अपनी सौतेली मां के शव को नहर में फेंकने की बात कबूल कर ली। एडिशन एसपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सौतेली मां और भाई की हत्या करने वाले आरोपी राहुल गुप्ता को पकड़ा लिया गया है। जिसकी निशान देही पर ऊषा गुप्ता के शव को बरामद कर लिया गया है। दोनों शवों का पंचनामा कर कार्रवाई की जा रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












