बुलन्दशहर : 31 / जनवरी / 2026 : बुलन्दशहर के चोला स्टेशन पर प्रयागराज मंडल द्वारा मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया l मंडल रेल प्रबन्धक महोदय प्रयागराज के नेतृत्व में यात्रियों को उच्च सेवा देने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा कई प्रयास किये जाने के साथ ही रेलवे राजस्व को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किये जाते हैं , जैसे टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने तथा यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करना आदि।

यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक प्रयागराज हरिमोहन एवं उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित आनंद के मार्गदर्शन में तथा मंडल यातायात प्रबन्धक टूंडला पूर्वी गर्ग जी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक टूंडला ए के सिन्हा के नेतृत्व मे आयोजित किया गया l अभियान मे मुख्य वाणिज्य निरीक्षक खुर्जा जंक्शन ,यातायात निरीक्षक खुर्जा जं. विशाल मीना, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक प्रयागराज दिवाकर शुक्ला , मुख्य टिकट निरीक्षक अलीगढ़ & टूंडला एवं टीटीई स्टाफ, आरपीएफ & जीआरपी स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही l चोला स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेक में 138 यात्रियों का रेलवे मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह के समक्ष ट्रायल किया गया। इसके साथ ही चोला स्टेशन पर 04 ट्रेनों का व्यापक रूप से टिकट जाँच की गयी l इस दौरान कुल 247 मामलो से 145565 रु बतौर जुर्माना वसूला गया l इनमे बिना टिकट यात्रा के 82 मामलो से 28670रु, अनियमित टिकट के 26 मामलो से 9975 रुपये तथा एक यात्री को गन्दगी फैलाने वाले रु 100 रु का जुर्माना शामिल हैं l

मजिस्ट्रेट चेकिंग के कारण खुर्जा खंड के सभी स्टेशनो के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने वालो की लम्बी -लम्बी कतारें देखी गयी। चोला स्टेशन पर जहाँ औसतन प्रतिदिन टिकट आय रु 20490/- होती थी । मजिस्ट्रेट चेकिंग के कारण चोला स्टेशन पर आज की टिकट आय 15:00 बजे तक 42430/- रु हो चुकी थी। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता हैं की वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेट फॉर्म से दूसरे प्लेट फॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें l रेल गाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति हैं, इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाये रखने मे रेल प्रशासन का सहयोग करें l रेल यात्रियों को अपना सफ़र स्मार्ट एवं सहज बनाने के लिए Rail One App डाउनलोड कर 14 जुलाई 2026 तक 3%की विशेष छूट का फायदा उठाने के लिए जागरूक किया गया ।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












