Home » उत्तर प्रदेश » एटा में एक युवक छात्रा को जबरदस्ती बुर्का पहनाता पकड़ा , लोगो ने बनाई वीडियो

एटा में एक युवक छात्रा को जबरदस्ती बुर्का पहनाता पकड़ा , लोगो ने बनाई वीडियो

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एटा : 31 / जनवरी / 2026 :  एटा में रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक को एक छात्रा को बुर्का पहनाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। लोगों ने युवक का वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने बताया कि युवक उसे परेशान कर रहा था और जबरन बुर्का पहनाने की कोशिश कर रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व आरएसएस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। दो माह पूर्व युवक से मुलाकात हुई थी। आज उसके साथ नदरई के पुल पर घूमने जा रही थी। वहीं युवक के हाथ में कलावा बंधा हुआ है ताकि कोई शक न कर सके। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने मामले को लव जिहाद बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment