Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में यूपी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, मेधावी छात्राओं का सम्मान

हाथरस में यूपी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, मेधावी छात्राओं का सम्मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ब्यूरो चीफ दुष्यंत पचौरी हाथरस

हाथरस  : 18 / मार्च / 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हाथरस जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक, जिलाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत जनप्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता कर जनपद में हुए नव निर्माण कार्यों तथा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत कक्षा 6, 7 व 8 की मेधावी छात्राओं आलिया, पूनम और पलक को स्टेशनरी किट प्रदान की गई, जबकि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं रागिनी, कृतिका और छवि पाठक को ₹5000 के डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आधार बताया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों और निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन मोनिका गौतम ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, अपना दल जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment