Home » बुलंदशहर » गांधी रोड पर रेडीमेड स्टोर में चोरी की कोशिश, छत तोड़कर घुसने का प्रयास

गांधी रोड पर रेडीमेड स्टोर में चोरी की कोशिश, छत तोड़कर घुसने का प्रयास

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 13 / जून / 2026 :  खुर्जा नगर के व्यस्त गांधी रोड स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स स्टोर में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दुकान की छत की बाउंड्री तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, हालांकि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। घटना के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांधी रोड स्थित न्यू लक्की रेडीमेड स्टोर के स्वामी यश बंसल जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो आसपास के लोगों ने उन्हें छत क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो दुकान की छत की बाउंड्री टूटी हुई मिली। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों ने इसी रास्ते से दुकान में घुसने का प्रयास किया था।

दुकान स्वामी यश बंसल ने बताया कि इस घटना में कोई सामान चोरी नहीं हुआ और आर्थिक नुकसान भी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब सात से आठ वर्ष पूर्व भी उनकी दुकान में इसी तरह छत काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This