Home » उत्तर प्रदेश » पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 17/ जून / 2026 :  पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

ज्ञापन में मोर्चा ने मांग की कि गोरखपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम 1857 की क्रांति के महान स्वतंत्रता सेनानी राजा उदित नारायण सिंह के नाम पर रखा जाए। इसके साथ ही पूर्वांचल क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए अलग पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग भी उठाई गई।

मोर्चा ने चिटफंड कंपनियों, विशेष रूप से सहारा में फंसे निवेशकों की जमा धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। वहीं गोरखपुर के निजी नर्सिंग होम में कथित शोषण एवं अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की गई।

ज्ञापन में किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, कृषि क्षेत्र को और अधिक सुविधाएं देने तथा निजी विद्यालयों द्वारा वसूली जा रही मनमानी फीस पर नियंत्रण लगाने की मांग भी शामिल रही। मोर्चा ने कहा कि आम जनता के बच्चों को सुलभ और किफायती शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा प्रदेश एवं देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई।

यह ज्ञापन भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी एवं क्रांति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष बी. सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंपा गया।

इस अवसर पर पिंटू साहनी एडवोकेट, बजरंगी पांडे एडवोकेट, अमित सिंह, अवधेश कुमार मिश्रा, भीम सिंह, मोहन मणि त्रिपाठी, इंदुधर पांडे, राजेश सिंह, चिंतामणि पांडे, चंद्रभान निषाद, रघुनाथ उपाध्याय, ठाकुर राणा प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए राजन सिंह सूर्यवंशी एवं बी. सिंह चौहान ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा सरकार को आम जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment